RCB के बैक-टू-बैक आईपीएल खिताब जीतने के बाद आंध्र प्रदेश में कोहराम मच गया। विराट कोहली के समर्थकों ने करीब एक घंटे तक सड़कों पर हुडदंग मचाया। बस पर पथराव किया और फिर पुलिस को लाठीचार्ज करना ही पड़ा।
HighLights
RCB ने लगातार दूसरी बार IPL का खिताब अपने नाम किया
गुजरात के घर में जीती आरसीबी
आरसीबी फैंस पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB fans Police Lathi Charge: 31 मई 2026 को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में RCB ने गुजरात GT के 155/8 के स्कोर को चेज करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की। विराट कोहली ने 42 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली और उन्हें मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।
RCB फैंस पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
दरअसल, आरसीबी की बैक-टू-बैक आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की होम सिटी में आधी रात को हजारों RCB फैंस सड़कों पर उतर आए। फैंस ने सड़कें जाम कर दीं, बसों पर चढ़कर डांस किया और बैरिकेड्स तोड़ दिए। इससे एंबुलेंस फंस गईं और भारी जाम लग गया।

Post a Comment